फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   हाईवे पर केंटर ने बाइक को रौंदा, गंगा स्नान करने आ रही महिला की मौत हुई

हाईवे पर केंटर ने बाइक को रौंदा, गंगा स्नान करने आ रही महिला की मौत हुई

Sat, 31 Mar 2018 11:52 PM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
हाईवे पर केंटर ने बाइक को रौंदा, गंगा स्नान करने आ रही महिला की मौत हुई
कैंटर ने बाइक को रौंदा, महिला की मौत
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे गंगा स्नान करने आ रही अधेड़ महिला की मौत और उसका पति घायल हो गया।
जनपद मेरठ के खरखौदा क्षेत्र के गांव अतराड़ा निवासी राकेश पत्नी मंजू के साथ ब्रजघाट में चैत्र पूर्णिमा की डुबकी लगाने आ रहा था। नेशनल हाईवे पर ब्रजघाट पुलिस चैक पोस्ट के पास तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर पीछे बैठी मंजू (50) की सिर के बल गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसका पति गंभीर रूप में घायल हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। काफी देर तक खोजबीन करने के बाद भी दोषी चालक और कैंटर पकड़ में नहीं आ पाए। चौकी इंचार्ज केपी सिंह का कहना है कि सड़क हादसे में जान गंवाने वाली महिला के घायल पति की तहरीर पर अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

वहीं चार दिन पहले गढ़-मेरठ रोड पर गांव हिरनपुरा मोड़ के पास मेरठ की तरफ से अनियंत्रित रफ्तार में गढ़ की साइड में आ रही ऑडी कार की साइड लगने से घायल बाइक सवार उमेश (29) निवासी गांव सिकंदरपुर थाना बहादुरगढ़ ने इलाज के दौरान मेरठ के निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। इसकी खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed