{"_id":"58bc57224f1c1b185ae7e77f","slug":"creeping-through-the-night-city-from-weddings-gasp-vehicle","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादियों से हांफा शहर, पूरी रात रेंगते रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादियों से हांफा शहर, पूरी रात रेंगते रहे वाहन
ब्यूरो अमर उजाला/ हापुड़
Updated Mon, 06 Mar 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शादी-समारोह के बीच आमजन को जाम के झाम से परेशानी का सामना करना पड़ा। शनिवार की रात जिले में कई शादियां थी। नगर के अधिकांश मैरिज होम बुक थे। नगर के प्रमुख चौराहों पर वाहनों का दबाव बढ़ा तो शहर की सड़कें जाम हो गई।
रात आठ बजे के बाद नोएंट्री खुलने के बाद सड़कों पर ट्रकों की संख्या बढ़ गई। जिससे हालात और बदतर हो गए। तहसील चौराहे से लेकर बुलंदशहर रोड पुरानी चुंगी तक जाम लग रहा। जबकि मेरठ तिराहे से लेकर पुलिस लाइन के समीप तक वाहनों की कतार लग गई।
विज्ञापन
देर रात तक सड़कों पर वाहन रेंगते रहे। लोगों को जाम से निजात के लिए कोतवाली पुलिस व यातायात पुलिस कर्मी मुस्तैद रहे लेकिन वाहनों के दबाव बढ़ने पर वह भी जाम से निजात नहीं दिला सके।
विज्ञापन
यातायात प्रभारी योगेंद्र मलिक ने बताया कि वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम लगा था। कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाने का प्रयास किया। सिक्स लाइन हाईवे निर्माण के चलते रविवार रात मारवाड़ चौकी के पास फिर भीषण जाम लग गया। जाम में फंसकर हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर जाम खुलवाया।