फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   crackers capture from shop

Hapur News: दुकान से अवैध पटाखे बरामद, दुकानदार गिरफ्तार

Mon, 28 Oct 2024 10:37 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 28 Oct 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
crackers capture from shop
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव चांदनेर में दुकान पर अवैध रूप से पटाखे बेचने के आरोप में पुलिस ने दुकानदार को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से भारी मात्रा में आतिशबाजी बरामद की गई है।
विज्ञापन


सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि एनसीआर क्षेत्र में पटाखों की बिक्री पर पूर्ण रूप से रोक लगी हुई है। जिसे लेकर लोगों को समय-समय पर जागरूक भी किया जा रहा है, इसके बावजूद कुछ लोग अवैध रूप से अतिशबाजी की बिक्री कर रहे हैं। रविवार की रात पुलिस टीम को सूचना मिली कि गांव चांदनेर में आदेश की परचून की दुकान पर अवैध रूप से पटाखों की बिक्री हो रही है। जिसके आधार पर पुलिसकर्मियों ने दुकान पर छापा मार कार्रवाई की। जहां दुकान से एक प्लास्टिक की बोरी में भरकर रखे हुए करीब 300 पटाखे, बुलेट बम व अन्य सामान बरामद किया है। पूछताछ में आरोपी दुकानदार ने बताया कि उसने दिवाली पर बिक्री के लिए पटाखे जमा किए थे। पटाखों को कब्जे में लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके खिलाफ बीएनएस की धारा 288 व विस्फोटक अधिनियम 5/9बी के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed