फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Counting today.

मतगणना आज, खुलेगा प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा

Fri, 10 Mar 2017 10:02 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Fri, 10 Mar 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
Counting today.
मतगणना आज - फोटो : अमर उजाला

पिछले एक माह से ईवीएम में बंद विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा शनिवार को खुल जाएगा। मंडी परिसर में चाक चौबंद व्यवस्था के बीच सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन


दोपहर एक बजे तक तीनों विधानसभा सीटों पर रिजल्ट आने की उम्मीद है। मतगणना को लेकर कलक्ट्रेट में आयोजित प्रेसवार्ता में डीएम अनिल ढींगरा ने बताया कि मतगणना में कर्मचारियों को उनकी ड्यूटी के बारे में पता न चल सके।
विज्ञापन


इसके लिए ऑब्जर्वर की उपस्थिति में सुबह पांच रैंडमाइजेशन किया जाएगा। ताकि कर्मचारियों की ड्यूटी किस टेबल पर है ये उसे मतगणना से ठीक पहले ही पता चल सके। मतगणना स्थल को सुरक्षा की दृष्टि से तीन वर्गों में बांटा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतगणना कक्ष केंद्रीय पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों के हवाले रहेगा। जबकि, दूसरा घेरा पीएसी का होगा। स्थानीय पुलिस की तैनाती केवल मंडी परिसर के गेट पर ही रहेगी। उन्होंने बताया कि हापुड़ विधानसभा सीट की काउंटिंग 25 राउंड में,

धौलाना की 27 व गढ़ की 23 राउंड में समाप्त होगी। तीनों विधानसभा सीटों के लिए तीन एलईडी लगाई गई हैं, जिन पर क्रमवार परिणाम दर्शाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि हर राउंड के बाद दो ईवीएम का ऑब्जर्वर द्वारा रेंडम सलेक्शन कर वोटों का मिलान किया जाएगा ताकि कोई गलती नहीं रहे। जीत के बाद प्रत्याशी को पुलिस बल के साथ घर छोड़ा जाएगा। विजय जुलूस निकालने पर पूरी तरह पाबंदी होगी।


ऐसा करने पर धारा 144 का उल्लंघन माना जाएगा। संबंधित प्रत्याशी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मतगणना के पास ही मीडिया सेंटर भी बनाया गया है जिसमें पत्रकारों को हर राउंड की जानकारी दी जाएगी। प्रेसवार्ता में सीडीओ कुणाल सिल्कू भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed