{"_id":"25de7b70098fe71c03363c6ee71fe928","slug":"counting-on-tomorrow-hots-up-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना कल तैयारी जोरों पर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना कल तैयारी जोरों पर
अमर उजाला, गढ़
Updated Fri, 11 Dec 2015 08:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम प्रधान और पंचायत सदस्य पद की मतगणना 13 दिसंबर को कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच होगी, गढ़ में 40 और सिंभावली में 41 टेबिलों पर मतगणना की जाएगी। इन पर दस-दस कर्मचारी तैनात रहेंगे।
गढ़ ब्लॉक की मतगणना रेलवे रोड स्थित चौधरी महेंद्र सिंह डिग्री कॉलेज और सिंभावली में आरएसके इंटर कॉलेज में मत पत्रों की गिनती होगी, इसके लिए गढ़ में 40 और सिंभावली में 41 टेबिलों की व्यवस्था की गई है।
प्रत्येक टेबिल पर दस-दस कर्मचारी तैनात रहेंगे। एसडीएम केबी सिंह का कहना है कि मतगणना के दौरान ग्राम प्रधान और पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी अथवा उनके एजेंट ही अंदर जा पाएंगे, जबकि मत पत्रों की गिनती का काम न्याय पंचायत स्तर पर किया जाना है।
विज्ञापन
उधर, पिलखुवा और धौलाना में राणा शिक्षा शिविर इंटर कॉलेज में मतगणना होगी। सीओ पिलखुवा डॉ प्रवीण रंजन ने बताया कि 13 दिसंबर को मतगणना होगी इसके मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद रखी गई है। उन्होंने बताया कि प्रत्याशी का जुलूस नहीं निकलने दिया जाएगा। जो निकालेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
ग्राम प्रधान और पंचायत सदस्य पद की मतगणना को लेकर शुक्रवार को प्रत्याशी अथवा उनके एजेंटों के पास बनाए गए। इसके चलते गढ़ और सिंभावली ब्लॉक पर दिनभर भीड़ लगी रही। भीड़ के साथ ही सड़क किनारे वाहनों का तांता लगने से गढ़-चौपला मार्ग की यातायात व्यवस्था प्रभावित रहा।
इसके चलते राहगीरों को लंबा फेर काटकर नक्का कुआं रोड, महमाई रोड और ठंडी सड़क से होकर आवागमन करना पड़ा। एसडीएम केबी सिंह का कहना है कि शुक्रवार(आज) को भी प्रत्याशी और उनके एजेंटों के मतगणना पास बनाए जाएंगे।