{"_id":"67080eed674c539a72073a70","slug":"contractor-found-dead-hapur-news-c-138-1-pkw1001-104234-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: संदिग्ध परिस्थिति में ठेकेदार की मौत, परिजनों ने बताया सदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: संदिग्ध परिस्थिति में ठेकेदार की मौत, परिजनों ने बताया सदमा
Thu, 10 Oct 2024 10:59 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 10 Oct 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिलखुवा। सिखेड़ा रोड स्थित निर्माणाधीन फार्म हाउस में ठेकेदार की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजन फार्म हाउस स्वामी पर रुपये देने से इन्कार करने के कारण सदमे से मौत होने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव सिखेड़ा निवासी अकबर मलिक (45) ठेकेदारी करते थे। वर्तमान में वह सिखेड़ा रोड स्थित फार्म हाउस का निर्माण कर रहे थे। निर्माणाधीन फार्म हाउस नोएडा निवासी व्यक्ति का है। बृहस्पतिवार सुबह अकबर के सीने में दर्द होने लगा, जिसकी जानकारी फार्म हाउस के सुरक्षा गार्ड प्रेमपाल ने अकबर के भतीजे अनस को दी। अनस फार्म पर हाऊस पहुंचा और गार्ड की मदद से अकबर को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अनस ने बताया कि मृतक के फार्म हाउस स्वामी पर 35 लाख रुपये बकाया हैं, जिन्हें देने से उसने मना कर दिया। इसी सदमे के कारण उसके चाचा अकबर की मौत हुई है। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि अभी तक की जांच में मौत का कारण हृदय गति रुकने का आया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, थाने में अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
-