{"_id":"66439893b09a0637d00813fa","slug":"contractor-died-in-accident-hapur-news-c-138-1-pkw1001-102915-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: एंबुलेंस की टक्कर से ठेकेदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: एंबुलेंस की टक्कर से ठेकेदार की मौत
Tue, 14 May 2024 10:30 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 14 May 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
पिलखुवा। हाईवे-9 पर सड़क पार कर रहे ठेकेदार को एंबुलेंस ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय एंबुलेंस हापुड़ से मरीज को लेकर दिल्ली जा रही थी।
थानातंर्गत क्षेत्र के गांव लाखन निवासी सतीश (53) मकान बनाने की ठेकेदारी करता था। मंगलवार की दोपहर बाद वह पिलखुवा से पैदल गांव जा रहा था। छिजारसी पुलिस चौकी के पास हाईवे-9 स्थित कट पर सड़क पार कर रहा था, इसी बीच हापुड़ की तरफ तेज गति से आई एबुंलेंस ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक एंबुलेंस को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मरीज को दूसरी एंबुलेंस की व्यवस्था कर दिल्ली के लिए भेजा। वहीं, घायल ठेकेदार को उपचार के लिए जीएस अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि एंबुलेंस को कब्जे में लिया गया है, चालक की तलाश की जा रही है। मृतक के परिजनों द्वारा अभी तक इस बाबत थाने पर तहरीर नहीं दी है, तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।