{"_id":"56e828554f1c1bcc148b47c8","slug":"construction-of-road-dividers","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रीगंज रोड पर डिवाइडर बनाने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्रीगंज रोड पर डिवाइडर बनाने का काम शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 15 Mar 2016 08:51 PM IST
विज्ञापन
फ्रीगंज रोड पर डिवाइडर बनाने का कार्य शुरू
- फोटो : अमर उजाला
शहर की फ्रीगंज रोड पर डिवाइडर बनाने का कार्य शुरू हो गया है। करीब 3.25 करोड़ रुपये की लागत से सड़क, फुटपाथ, नाले और डिवाइडर बनाने का काम चल रहा है। शहर की फ्रीगंज रोड महत्वपूर्ण सड़कों में से एक है।
विज्ञापन
इस मार्ग पर कचहरी, स्कूल, कालेज, नर्सिंग होम, रेलवे पार्क, रेलवे स्टेशन जाने के लिए मार्ग है। बड़ी संख्या में शहरवासियों का इस मार्ग पर आवागमन रहता है। पालिका ने इस मार्ग को चाकचौबंद बनाने के लिए 3.25 करोड़ रुपये की लागत से सड़क, डिवाइडर, नाला, फुटपाथ बनाने का कार्य कर रहा है।
विज्ञापन
नाला निर्माण समाप्ति की ओर है। 11 पेड़ काटे जाने की वन विभाग से अनुमति न मिल पाने के कारण सड़क का काम शुरू नहीं हो पाया है। लेकिन पालिका ने इस मार्ग पर डिवाइडर बनवाने का कार्य शुरू करा दिया है।
विज्ञापन
इन डिवाइडरों के बनने से यातायात व्यवस्था सुचारु होगी। हरियाली के लिए डिवाइडर के बीच में पौधे लगवाए जाएंगे, ताकि पर्यावरण को बनाए रखने में मदद मिल सके। पालिका के सहयाक अभियंता (निर्माण) एसके सक्सेना ने बताया कि डिवाइडर बनवाने का कार्य शुरू करा दिया है।
पेड़ काटने की अनुमति मिलने के बाद तुरंत सड़क कार्य निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। प्रयास है कि बहुत जल्द इस मार्ग को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सके।