{"_id":"582c91864f1c1b39298fe6f3","slug":"construction-delays-railway-underpass-raging-rural","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे अंडरपास निर्माण में देरी पर भड़के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे अंडरपास निर्माण में देरी पर भड़के ग्रामीण
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Wed, 16 Nov 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
निर्माण में देरी पर भड़के ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील के गांव दादरी स्थित रेलवे फाटक पर चल रहे अंडरपास निर्माण कार्य में देरी और क्रय केंद्र पर गन्ना डालने में हो रही परेशानी के विरोध में बुधवार को ग्रामीणों ने रेलवे के अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
ग्रामीणों का आरोप था कि दो दिन में रास्ता चालू करने के आश्वासन दिया गया था, मगर 15 दिन बाद भी राहत नहीं मिल है। प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने बताया कि रेलवे द्वारा बनाए जा रहे अंडरपास से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
किसानों का गन्ना सेंटर तक नहीं पहुंच रहा है। आलम यह है कि ग्रामीणों को बाहर जाने के लिए दूसरे गांवों से होकर जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि रेलवे अफसरों ने दो दिन के अंदर ग्रामीणों को रास्ता तैयार करने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
बावजूद इसके 15 दिन बीतने के बाद भी रास्ता नहीं बनाया गया। इससे ग्रामीणों को परेशानी का समाना करना पड़ रहा है।