फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Connection of the fictitious factories.

‘मैसर्स’ ने रोकी दो कारखानों के कनेक्शन की राह

Mon, 24 Apr 2017 09:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Mon, 24 Apr 2017 09:18 PM IST
विज्ञापन
Connection of the fictitious factories.
कारखाने - फोटो : amar ujala

मैसर्स शब्द लिखा होने के चलते दो पावरलूम कारखानों के विद्युत कनेक्शन नहीं जोड़ने पर सोमवार को पीड़ित बुनकरों ने सीडीओ को ज्ञापन सौंपा। चार माह के इंतजार के बाद छह कारखानों को तो कनेक्शन मिल गए हैं लेकिन दो कारखानें अब भी कनेक्शन के बिना बंद पड़े हुए हैं।

विज्ञापन


बीते दिनों पावर कारपोरेशन की टीम ने बकायेदारी के चलते 10 पावरलूम कारखानों के विद्युत कनेक्शन काट दिए थे। हालांकि वस्त्र निरीक्षक के निरीक्षण में 8 कारखानों को पूरी तरह सरकार से मिलने वाली सब्सिडी के लिए पात्र माना गया था।
विज्ञापन


इस रिपोर्ट के आधार पर निगम अफसरों ने 6 कारखानों का तो कनेक्शन जोड़ दिया था, लेकिन दो कारखानों के नाम के आगे मैसर्स लिखा होने के कारण इनके कनेक्शन को चालू नहीं किया गया। ऐसे में बीते चार महीने से उक्त दोनों कारखानें बंद पड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में सोमवार को बुनकरों ने सीडीओ को ज्ञापन सौंपकर राहत की गुहार लगाई है। ज्ञापन सौंपने वालों में अमन गुप्ता, मोहम्मद गुफरान अंसारी, हाजी शाहिद अंसारी, नफीस अहमद, मोहम्मद दिलशाद अंसारी, मोहम्मद इरशाद अंसारी आदि मौजूद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed