{"_id":"69d16eed8e4cb5ea6f09f21e","slug":"comprehensive-resolution-day-only-five-out-of-18-complaints-resolved-hapur-news-c-135-1-hpr1005-139455-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपूर्ण समाधान दिवस : 18 में से पांच शिकायतों का ही निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपूर्ण समाधान दिवस : 18 में से पांच शिकायतों का ही निस्तारण
एसडीएम कार्यालय स्थित सभागार में लगे समाधन दिवस में लोगों की समस्या सुनती एसडीएम। संवाद
Link Copied
हापुड़। एसडीएम कार्यालय के सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान आईं 18 में से पांच शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण हो सका। वहीं, धौलाना तहसील में एसडीएम मनोज कुमार ने शिकायतें सुनीं। 16 शिकायतों में से दो का निस्तारण किया गया। अधिकतर शिकायतें एलपीजी को लेकर आईं। जिनके समाधान के आदेश दिए गए। हापुड़ सदर एसडीएम ईला प्रकाश की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस लगाया गया। इस दौरान गांव सबली निवासी सुनील ने बीएसए कार्यालय से किताबों का भुगतान कराने, गांव खड़खड़ी निवासी बबीता ने आयुष्मान कार्ड बनवाने और गांव असौड़ा निवासी डॉ. ओमकार त्यागी ने गैस सिलिंडर दिलवाने की मांग की। एलपीजी गैस को लेकर आठ शिकायतें प्राप्त हुई हैं। सभी को जिला पूर्ति विभाग को समाधान के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा 32 लोगों ने आंबेडकर जयंती पर कार्यक्रमों को लेकर स्वीकृति मांगी है। इन सभी को अनुमति देने के लिए थाना व एलआईयू स्तर से रिपोर्ट मांगी गई है। एसडीएम ईला प्रकाश ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का तय समय सीमा में समाधान करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान सीओ वरुण मिश्रा, तहसीलदार स्वाति गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।