फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   commotion not arrested accused

आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर किया हंगामा

Tue, 06 Dec 2016 09:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Tue, 06 Dec 2016 09:20 PM IST
विज्ञापन
commotion  not arrested accused
हंगामा - फोटो : अमर उजाला

सफाई कर्मचारी के साथ रेप की घटना से आक्रोशित पिलखुवा मेडिकल कॉलेज के कर्मचारियों गुस्सा मंगलवार सुबह फूट पड़ा। कर्मचारियों ने मेडिकल कॉलेज के गेट पर एकत्रित होकर हंगामा किया।

विज्ञापन


साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। वहीं, पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पिलखुवा के एक मोहल्ले में रहने वाली 20 वर्षीय युवती मेडिकल कालेज में सफाई का काम करती है।
विज्ञापन


रविवार शाम ड्यूटी के दौरान एक अस्पताल कर्मी ने युवती के साथ रेप किया और युवती को धमकी देकर भाग गया। युवती ने सोमवार को परिजनों को घटना की जानकारी दी। सोमवार देर रात पीड़िता की तहरीर पर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार सुबह घटना के विरोध में मेडिकल कॉलेज के कर्मचारी गेट पर एकत्रित हुए और प्रदर्शन किया। इस दौरान मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने पीड़िता को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया, तब जाकर कर्मचारियों का गुस्सा शांत हुआ।


वहीं, कोतवाल अजय अग्रवाल ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़िता को फोटो दिखाकर आरोपी की पहचान कराई गई है। जल्द ही आरोपी को दबोच लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed