{"_id":"588b724b4f1c1b9e7dcf5942","slug":"commit-to-developing-country-citizen","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश के विकास का संकल्प लें नागरिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश के विकास का संकल्प लें नागरिक
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Fri, 27 Jan 2017 09:46 PM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइंस में आयोजित हुई परेड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइंस में भव्य परेड का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि डीएम अनिल ढींगरा ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अलंकृता सिंह भी उनके साथ थीं।
विज्ञापन
स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया। डीएम अनिल ढींगरा ने कहा कि हमारे संविधान ने सभी धर्म, वर्ग, जाति को समान अधिकार दिए हैं। नागरिकों को संविधान निर्माताओं की भावना को साकार कर देश के विकास का संकल्प लेना चाहिए।
विज्ञापन
इससे पहले सुबह नौ बजे परेड ग्राउंड पर परेड शुरू हुई। करीब 9.25 बजे पर एसपी अलंकृता सिंह ने परेड का अभिवादन स्वीकार किया। डीएम अनिल ढींगरा ने ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद डीएम व एसपी ने शांति के प्रतीक सफेद कबूतर व तिरंगे रंग के गुब्बारे आसमान में उड़ाए।
विज्ञापन
बैंड की धुनों पर कदमताल कर जवानों ने मंचासीन मुख्य अतिथि डीएम अनिल ढींगरा का अभिवादन किया। एसपी अलंकृता सिंह ने पुलिसकर्मियों को संविधान के तहत कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई।
परेड में प्रथम स्थान यातायात पुलिस की टोली, द्वितीय स्थान महिला पुलिस टोली व तृतीय स्थान एनसीसी की प्लाटून को मिला। इस अवसर पर जिला जज घनश्याम पाठक, अपर आयुक्त वाणिज्य कर विद्या भूषण यादव, सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह राठौर सहित बड़ी संख्या में अधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
पुलिस लाइंस में आयोजित समारोह में दिल्ली पब्लिक स्कूल, रेयान पब्लिक स्कूल, एलएन पब्लिक स्कूल, दीवान पब्लिक स्कूल, श्रीमती ब्रह्मा देवी बालिका विद्या मंदिर,
कमला अग्रवाल बालिका इंटर कालेज व संस्कार पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भी देश भक्ति से ओतप्रोत मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सभी बच्चों को एसपी ने पुरस्कृत किया।
गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में सिंभावली थानाध्यक्ष विजय बहादुर को डीजीपी द्वारा भेजे गए सराहनीय सेवा पदक से नवाजा गया।
साथ ही हाईवे पर कार समेत लाखों की लूट की वारदात का खुलासा करने के लिए स्वाट टीम व सिटी कोतवाली प्रभारी आरके सिंह को टीम सहित प्रशस्ति पत्र दिया गया। एलआईयू निरीक्षक डीपी त्यागी व यातायात प्रभारी योगेंद्र मलिक को भी बेहतर कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया।
यूपी 100 योजना के लिए जिले में कार्यरत 9 पुलिस कर्मियों को भी प्रशस्ति पत्र दिया गया।
सिविल कोर्ट में न्यायिक अधिकारी अमर प्रताप चौधरी, बलराम पंवार, तहसील मुख्यालय पर एसडीएम आरएन पांडेय और तहसीलदार मनोज कुमार सिंह, पुलिस कार्यालय में डीएसपी सतीश चंद्र पांडेय,
पालिका कार्यालय में चेयर पर्सन संगीता पुरुषोत्तम और ईओ पूर्णिमा सिंह, ब्लॉक कार्यालय में प्रमुख के पति रवि यादव, बार हॉल में अध्यक्ष सुबोध त्यागी, गढ़ सीएचसी में अधीक्षक डॉ.एसपी सिंह, सिंभावली पीएचसी में डॉ.दिनेश भारती,
रेलवे स्टेशन पर अधीक्षक आरपी मीना, बिजली कार्यालय में एक्सईएन प्रवीण अग्रवाल, एसडीओ जीपी शर्मा, गढ़ कोतवाली में इंस्पेक्टर समरजीत सिंह, बहादुरगढ़ में इंस्पेक्टर एसओ संजीव शुक्ला, सिंभावली में एसओ विजय बहादुर सिंह,
वन दफ्तर में रेंजर अरुण कुमार, रोडवेज डिपो में एआरएम संदीप अग्रवाल, बीआरसी कार्यालय में एबीएसए पंकज अग्रवाल, मुहम्मद राशिद ने ध्वजारोहण किया। सपा के चुनाव कार्यालय में डॉ. लताफत हुसैन, कैंप कार्यालय में मनोरंजन कर मंत्री मदन चौहान,
विधानसभा क्षेत्राध्यक्ष प्रधान फारूख खां, भाजपा चुनाव कार्यालय में प्रत्याशी कमल मलिक, नमामि गंगे समिति जिला संयोजक अशोक शर्मा, बसपा चुनाव कार्यालय में पूर्व एमएलसी प्रशांत चौधरी, रालोद कार्यालय में प्रत्याशी अय्यूब अली,
कांग्रेस कार्यालय में नगराध्यक्ष हरीश पुरुषोत्तम, आप कार्यालय में विधानसभा क्षेत्र संयोजक डॉ.नरेंद्र सिंह सोलंकी, गढ़ समिति में चेयरमैन अमित यादव, व्यापार मंडल कार्यालयों में जितेंद्र गोयल, भाकियू कार्यालय में राष्ट्रीय सचिव सतबीर सिंह, लठीरा के गुरु सेवा वृद्धाश्रम में संचालक फारूख चौधरी, पालिका सदस्य डॉ.शमशाद ने ध्वजारोहण किया।