{"_id":"697ce9333ae7bf4e3c053b98","slug":"comment-on-dr-ambedkar-hapur-news-c-135-1-hpr1001-136443-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: बाबा साहेब और दलित समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: बाबा साहेब और दलित समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी, वीडियो वायरल
Fri, 30 Jan 2026 10:54 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 30 Jan 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर डॉ. आंबेडकर और दलित समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी का वीडियो वायरल हुआ। इसके विरोध में शोषित क्रांति दल और अन्य युवा कोतवाली पहुंचे और पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ता अजब सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि सोशल मीडिया पर शुक्रवार की शाम उन्हें दो वीडियो प्राप्त हुए। दोनों में एक ही व्यक्ति डॉ. अंबेडकर व दलित समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहा है। इतना ही नहीं आरोपी वीडियो में गाली गलौज कर जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग करता दिखाई दे रहा है। उन्होंने बताया कि आरोपी नगर कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित गांव का निवासी है। उन्होंने आरोपी पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। इस दौरान हर्ष कुमार, कुलदीप बर्मन, मनोज कुमार, मोनू कुमार, पवन कुमार, सन्नी सिंह, आकाश कुमार, निशांत, अरुण व राहुल मौजूद रहे।