{"_id":"5878eeb24f1c1b8327ba9716","slug":"cold-diarrhea-outbreak","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों पर कोल्ड डायरिया का प्रकोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों पर कोल्ड डायरिया का प्रकोप
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Fri, 13 Jan 2017 09:27 PM IST
विज्ञापन
कोल्ड
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तापमान में गिरावट से दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों में कोल्ड डायरिया का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। कोठी गेट स्थित राजकीय महिला चिकित्सालय में लगातार कोल्ड डायरिया से पीड़ित बच्चों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
चिकित्सकों का मानना है कि पीड़ित बच्चों के इलाज में देरी से रोग जानलेवा भी साबित हो सकता है। राजकीय महिला चिकित्सालय प्रभारी डॉ. योगेश ने बताया कि कोल्ड डायरिया रोटा वायरस के संक्रमण से उत्पन्न होता है।
विज्ञापन
इस बीमारी के प्रकोप से बच्चे को लूज मोशन होने लगता है। उन्होंने बताया कि पानी की कमी व संक्रमण के कारण बच्चा 24 घंटे में ही बेहाल हो जाता है। जिन बच्चों का दो माह की उम्र में टीकाकरण नहीं किया जाता।
विज्ञापन
ऐसे बच्चों पर रोटा वायरस का संक्रमण तेज होता है। उन्होंने बताया कि तापमान के नौ डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचते ही शिशुओं में कोल्ड डायरिया का प्रकोप बढ़ने लगता है।
दो वर्ष तक के बच्चों पर वायरस के अटैक की संभावनाएं ज्यादा रहती हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि वह बच्चे के इलाज में लापरवाही न बरतें।