{"_id":"652d719afc6333415d0e5eca","slug":"cm-inaugrate-135-crores-schemes-hapur-news-c-135-1-hpr1001-3980-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: मुख्यमंत्री आज देंगे 135 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: मुख्यमंत्री आज देंगे 135 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात
Mon, 16 Oct 2023 10:53 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 16 Oct 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को दोपहर दो बजे हापुड़ के आनंद विहार स्थित मैदान में भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अनुसूचित जाति सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस दौरान 135 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। कार्यक्रम को लेकर सोमवार को पूरे दिन पुलिस प्रशासनिक अधिकारी व भाजपा पदाधिकारी तैयारियों में जुटे रहे। आईजी ने सभास्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
मुख्यमंत्री हापुड़ में एक घंटा 20 मिनट रहेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ दो बार मुख्यमंत्री बनने के बाद आठवीं बार हापुड़ आ रहे हैं। सीएम का हैलीकॉप्टर दोपहर दो बजे आनंद विहार स्थित मैदान में उतरेगा। दो बजकर 10 मिनट पर मुख्यमंत्री का स्वागत किया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री आनंद विहार स्थित मैदान में पहुंचेगे। करीब एक घंटे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अनुसूचित जाति वर्ग के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके बाद 135 करोड़ की लागत वाली 109 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। साथ ही योजनाओं का लाभार्थियों को सम्मानित करेंगे। शाम करीब 3 बजकर 20 मिनट पर हेलीकॉप्टर से गाजियाबाद हिंडन एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे।
एसपी अभिषेक वर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम स्थल को रेड जोन घोषित किया है। कार्यक्रम स्थल से पांच किलोमीटर तक की परिधि में कोई भी ड्रोन या मानव रहित वायुयान प्रणाली को प्रतिबंधित किया गया है। कार्यक्रम स्थल की ओर जाने वाले हर रास्ते पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। आसपास के भवनों पर भी सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
स्कूलों में अवकाश किया घोषित
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए मंगलवार को जिले के समस्त बोर्ड के प्राथमिक, माध्यमिक व उच्च शिक्षण संस्थानों में अवकाश की घोषणा की गई है। परिषदीय स्कूलों में माह के तृतीय मंगलवार को होने वाली संकुल बैठक अनिवार्य रूप से संपन्न की जाएगी। डीआईओएस व बीएसए ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।
सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम
एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि हेलीपेड से लेकर जनसभा स्थल तक एक एएसपी, आठ सीओ, 50 निरीक्षक, 150 उप निरीक्षक, हेड कांस्टेबल 200, कांस्टेबल 300, यातायात पुलिस 150, पांच पीएसी कंपनी के जवान मुस्तैद रहेंगे। जहां जहां मुख्यमंत्री पहुंचेंगे, उन स्थानों पर बम निरोधक दस्ते की टीम जांच करेगी।