{"_id":"6339e2265bd708697b4d9687","slug":"clinick-hapur-news-gbd2454604196","type":"story","status":"publish","title_hn":"सील सील क्लीनिकों के संचालकों ने नोटिस, का नहीं दिया जवाब, ओपीडी रखी चालू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सील सील क्लीनिकों के संचालकों ने नोटिस, का नहीं दिया जवाब, ओपीडी रखी चालू
सार
सील क्लीनिकों के संचालकों ने नोटिस, का नहीं दिया जवाब, ओपीडी रखी चालूहापुड़।स्वास्थ्य विभाग की टीम इन अस्पतालों को तीन दिन का समय देकर लौट आयी।लेकिन अस्पतालों ने नोटिस का जवाब तक नहीं दिया।इसकी भनक सीएमओ को भी लग गई।सीएमओ ने अब क्लीन स्वीप की योजना बनाई है, इसके लिए स्पेशल टीम का गठन किया गया है।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सील क्लीनिकों के संचालकों ने नोटिस, का नहीं दिया जवाब, ओपीडी रखी चालू
हापुड़। गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में बिना डिग्री और बिना पंजीकरण चल रहे अस्पतालों ने नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया है। तीसरे दिन भी इन अस्पतालों में ओपीडी सेवा दी गई। अधिकारी अवकाश में व्यस्त रहे और विभाग के कुछ लोग दोषियों को बचाव के टिप्स देते रहे। हालांकि सीएमओ ने अब क्लीन स्वीप की योजना बनाई है, एफआईआर के दस्तावेज भी तैयार किए जा रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तीन दिन पहले गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में तीन अस्पतालों को सील किया था। इसमें एक महिला बिना डिग्री के ही रोजाना 10 से 12 प्रसव करती मिली, उसी के जरिए अन्य फर्जी अस्पतालों का संचालन धड़ल्ले से हो रहा था। स्वास्थ्य विभाग की टीम इन अस्पतालों को तीन दिन का समय देकर लौट आयी।
लेकिन अस्पतालों ने नोटिस का जवाब तक नहीं दिया। अधिकारी शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में व्यस्त थे और अब रविवार को अवकाश में, इसी का फायदा उठाकर विभाग के ही कुछ कर्मचारी इन अस्पतालों से सांठगांठ में लगे रहे। इसकी भनक सीएमओ को भी लग गई।
विज्ञापन
सीएमओ ने अब क्लीन स्वीप की योजना बनाई है, इसके लिए स्पेशल टीम का गठन किया गया है। एफआईआर के दस्तावेज तैयार किए जा रहे हैं, एक ही झटके में बड़े स्तर पर कार्रवाई हो सकती है। बहरहाल, झोलाछाप डॉक्टरों पर अफसरों की कार्रवाई का कोई डर नहीं है, शनिवार को भी सील अस्पतालों में उपचार सेवा दी गई।
मरीजों की सेहत से नहीं होने दिया जाएगा खिलवाड़
मरीजों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। फर्जी क्लीनिकों पर एफआईआर की कार्रवाई होगी, इसके दस्तावेज तैयार कराए जा रहे हैं।--डॉ.केपी सिंह, एसीएमओ।