फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   clerk suspemd in pilakhuwa palika

Hapur News: पिलखुवा पालिकाध्यक्ष ने बाबू को किया निलंबित

Sat, 28 Dec 2024 10:24 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 28 Dec 2024 10:24 PM IST
विज्ञापन
clerk suspemd in pilakhuwa palika
पिलखुवा। पालिकाध्यक्ष विभु बंसल ने नगर पालिका के बाबू चरनपाल सिंह को निलंबित कर दिया। बाबू पर सरकारी जमीन पर न्यायालय से स्टे होने के मामले को छुपाने का आरोप है। इस कार्रवाई से अन्य कर्मियों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन


दरअसल, मोदीनगर बस स्टैंड के पास पालिका की भूमि है, उस पर दो मंजिला कांप्लेक्स बनाया जाना प्रस्तावित है। वहां पर दो 1477 और 1478 दो खसरा नंबर हैं, अभिलेख में खसरा संख्या 1477 बिना नाम आबादी के दर्ज है।
विज्ञापन

साल 2019 में एक व्यक्ति ने भूमि पर अपना हक जताते हापुड़ कोर्ट में वाद दायर किया, जिसे ग्राम न्यायालय धौलाना ने खारिज कर दिया। उसके बाद व्यक्ति ने हापुड़ अपर कोर्ट में अपील दायर की, जिस पर अगस्त 2024 को कोर्ट ने यथा स्थिति बनाए रखने का स्टे जारी कर दिया। आरोप है कि पिछले दिन उक्त भूमि पर एक दबंग व्यक्ति ने खंभा खड़ा कर कब्जे करने का प्रयास किया। कोर्ट से स्टे होने की जानकारी नहीं बताने पर पालिकाध्यक्ष ने बाबू चरन पाल सिंह को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह ने बताया कि पालिका की भूमि पर कोर्ट से स्टे होने व उसकी जानकारी नहीं देने के आरोप में पालिकाध्यक्ष ने चरनपाल को निलंबित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed