फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   child died in road accident

Hapur News: सड़क हादसे में मासूम की मौत, चार लोग घायल

Mon, 24 Jul 2023 10:34 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 24 Jul 2023 10:34 PM IST
विज्ञापन
child died in road accident
हापुड़। थाना हाफिजपुर क्षेत्र के बुलंदशहर रोड पर रविवार की रात कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों को नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


मेरठ के गांव अब्दुल्लापुर निवासी परिवार रविवार की रात करीब 12 बजे बुलंदशहर से मेरठ जा रहा था। कार में दो महिलाएं, एक वर्षीय बच्चा और दो पुरुष शामिल थे। जैसे ही कार हाफिजपुर थाने के पास पहुंची तो अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जिसमें डेढ़ वर्षीय शिफान की मौत हो गई। जबकि बिलाल, विशाल, फरजाना और साजिया घायल हैं। जबकि डेढ़ वर्षीय शिफान की मौत हो गई। वहीं बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। थाना प्रभारी निरीक्षक ब्रिजेश सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। हाईवे पर लगे कैमरों की मदद से अज्ञात ट्रक की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed