{"_id":"580ccb124f1c1bce75bc1a82","slug":"chikungunya-the-farmer-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकन गुनिया से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकन गुनिया से किसान की मौत
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
Updated Mon, 24 Oct 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
chikungunya
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिकन गुनिया से पीड़ित किसान की रविवार तड़के मौत हो गई। इसके साथ ही गढ़ क्षेत्र में बुखार से मरने वालों की संख्या 102 हो गई है। गांव नानपुर में किसान हरिसिंह (70) को एक सप्ताह से बुखार था। शुरू में उन्हें स्थानीय चिकित्सक से दवा दिलाई गई। तबियत सुधार नहीं होने पर मेरठ में उनका इलाज कराया गया।
विज्ञापन
शनिवार रात उनकी तबियत अचानक बिगड़ गई। ग्राम प्रधान दिनेश पधान और सपा जिला सचिव नरेश गुर्जर ने बताया कि मेरठ में हुई जांच में चिकन गुनिया बुखार की पुष्टि हुई थी। सीएचसी अधीक्षक डॉ.एसपी सिंह ने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन