फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   checking for republic day

Hapur News: गणतंत्र दिवस पर जिले में कड़ी सुरक्षा, जिले की सीमाओं पर हुई चेकिंग

Thu, 25 Jan 2024 11:17 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 25 Jan 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
checking for republic day
हापुड़। गणतंत्र दिवस पर जिले में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने पर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के प्रबंध कड़े किए हैं। बृहस्पतिवार को जिले की सीमाओं को सील करते हुए वाहनों की सघन जांच की गई। इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों के अलावा होटल, बस अड्डों और रेलवे स्टेशन पर भी जांच की गई।
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस पर किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो और इस दौरान शांति व्यवस्था कायम रहे इसके लिए पुलिस सतर्क है। बुधवार को पुलिस ने जिले की सीमाओं पर सघन जांच की गई। एसपी अभिषेक वर्मा, एएसपी राजकुमार अग्रवाल के अलावा हापुड़ में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार के नेतृत्व में सार्वजनिक स्थानों रोडवेज बस अड्डा, शहर के होटल, ढाबों और सार्वजनिक स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। विभिन्न मार्गों पर वाहनों की तलाशी भी ली गई। पुलिस ने सड़क किनारे खड़े वाहन चालकों के साथ-साथ कार सवारों को रोककर उनके वाहनों की तलाशी ली।
विज्ञापन


एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि गणतंत्र दिवस को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो इसके लिए सभी पुलिस अधिकारियों को सतर्क पर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed