फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Chased by police sitting in the village panchayat.

गांव में बैठी पंचायत को पुलिस ने खदेड़ा

Wed, 10 Aug 2016 08:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Wed, 10 Aug 2016 08:34 PM IST
विज्ञापन
Chased by police sitting in the village panchayat.
पु‌ल‌िस - फोटो : demo pic

कोतवाली क्षेत्र के गांव में मासूम से दरिंदगी करने के आरोपी के परिवार का बहिष्कार करने के लिए बुधवार शाम बुलाई गई पंचायत को पुलिस ने रोक दिया। हालांकि, पुलिस पंचायत बुलाने की जानकारी से इंकार कर रही है। वहीं, ग्रामीण दोबारा पंचायत बुलाने की बात कह रहे हैं।

विज्ञापन


गौरतलब है कि 5 अगस्त को पिलखुवा क्षेत्र के एक गांव में पांच वर्षीय मासूम बच्ची से गांव के ही एक नाबालिग ने रेप कर दिया था। इस सनसनीखेज घटना के बाद आरोपी बेहोशी की हालत में बच्ची को फेंककर फरार हो गया था।
विज्ञापन


हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन इस घटना के बाद से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। बुधवार को आरोपी के परिवार का बहिष्कार करने के लिए गांव में पंचायत बुलाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पंचायत कर रहे ग्रामीणों को खदेड़ दिया। पंचायत की खबर सुनकर मौके पर मीडियाकर्मी भी पहुंच गए। लेकिन तब तक कुछ नहीं मिला। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी का कुकृत्य माफी के लायक नहीं है।


इसलिए आरोपी और उसके परिवार का बहिष्कार करने के लिए पंचायत बुलाई गई थी। अब जल्द ही दोबारा पंचायत बुलाई जाएगी। इस संबंध में एसएचओ पिलखुवा यशवीर सिंह का कहना है कि गांव में कोई पंचायत आयोजित नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed