{"_id":"583074144f1c1b7c22901a00","slug":"change-jam-battled-city-travel","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवर्तन यात्रा की जाम से जूझा शहर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवर्तन यात्रा की जाम से जूझा शहर
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Sat, 19 Nov 2016 09:17 PM IST
विज्ञापन
जाम से जूझा शहर
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा की परिवर्तन यात्रा शनिवार की शाम बुलंदशहर रोड होते हुए शहर में पहुंची तो पूरे सड़कों पर भयंकर जाम लग गया। हर मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। हालांकि, पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर घंटे भर में जाम खुलवा दिया।
विज्ञापन
शनिवार को गढ़ से बाईपास व बुलंदशहर रोड होते हुए भाजपा की परिवर्तन यात्रा जब शहर में पहुंची तो पार्टी कार्यकर्ता यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए बुलंदशहर रोड पर जगह-जगह स्वागत करने में जुट गए।
विज्ञापन
इसके चलते नगर के प्रमुख चौपलों पर जाम लग गया। शहर के तहसील चौपाला पर यात्रा के पहुंचने पर एकाएक वाहनों का दबाव बढ़ गया। जिससे कुछ ही देर में वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन
इस चौराहा को जोड़ने वाले बुलंदशहर रोड, कचहरी रोड, मेरठ तिराहा और गढ़ दिल्ली रोड पर भी जाम लग गया। जाम में फंसे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान एंबुलेंस भी जाम में फंसी रहीं।
आलम यह रहा कि जाम से लोगों का पैदल निकलना मुश्किल हो गया। लगभग एक घंटे तक तो शहर में स्थिति रही कि हर चौराहा पर वाहनों के हार्न का शोर सुनाई दे रहा था। हालांकि यातायात पुलिस कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।
यातायात प्रभारी योगेंद्र मलिक का कहना है कि परिवर्तन यात्रा निकलने के बाद वाहनों के दबाव बढ़ने से जाम लग गया था।