फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Central and state governments are exploiting farmers

केंद्र और राज्य सरकारें कर रहीं किसानों का शोषण

Sun, 16 Oct 2016 09:51 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो अमर उजाला/ हापुड़ Updated Sun, 16 Oct 2016 09:51 PM IST
विज्ञापन
Central and state governments are exploiting farmers
किसानों का शोषण - फोटो : अमर उजाला

जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में राहुल गांधी संदेश यात्रा रविवार को दूसरे दिन गांव सलाई से शुरू हुई। यात्रा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में होती हुई हापुड़ पहुंची। इस दौरान  पदाधिकारियों ने पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार कर किसानों व युवाओं को जागरूक किया।

विज्ञापन


एआईसीसी पर्यवेक्षक नगेंद्र कुमार विकल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों का सबसे अधिक शोषण कर रही हैं। पीसीसी प्रभारी केके शर्मा व जिलाध्यक्ष अयाजुद्दीन ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर सबसे पहले किसानों को उनके कर्ज से मुक्ति दिलाया जाएगा।
विज्ञापन


शहर अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि पिछले 27 सालो में उत्तर प्रदेश देश के सबसे अधिक पिछड़े प्रदेशों में शामिल हो गया है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर किसान, मजदूर, युवा व महिला शक्ति की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर प्रचार समिति के चैयरमैन रामप्रसाद जाटव ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर आपसी भाईचारा कायम किया जाएगा। यात्रा के दौरान गांव सलाई, भटिया, मुर्शदपुर, बड़ौदा सिहानी, हाफिजपुर, मीरपुरा माजरा, उबारपुर, नली हुसैनपुर आदि गावों में पहुंचकर कांग्रेसियों ने पार्टी की नीतियों का प्रचार किया।

इस दौरान डॉ. आरडी शर्मा, डॉ. ललित शर्मा, उमेश त्यागी, राजकुमार शर्मा, विजय कुमार गौतम, संजीव त्यागी, महबूब अली मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed