फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   car smashed in front of thana

Hapur News: थाने के बाहर खड़ी कार की क्षतिग्रस्त, बच्चों को पीटा

Fri, 01 Nov 2024 09:29 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 01 Nov 2024 09:29 PM IST
विज्ञापन
car smashed in front of thana
सिंभावली। क्षेत्र के गांव राजपुर निवासी मोहम्मद अजहर ने शुक्रवार को थाने में तहरीर दी है। जिसने बताया कि शाम पांच बजे के करीब वह किसी काम से कार लेकर सिंभावली चीनी मिल के सामने बाजार में आया था। उसके साथ दो बच्चे भी थे। हरोड़ा मोड़ से रेलवे रोड की तरफ जाने के दौरान बाइक सवार युवक ने ओवरटेक कर उसकी कार के सामने अपनी बाइक खड़ी कर दी। विरोध करने पर युवक ने उसके साथ अभद्रता की। इसी दौरान पुलिसकर्मी वहां पहुंचे, जिन्हें देखकर युवक भाग गया। उसने पुलिसकर्मियों को इस बारे में जानकारी दी। जहां से वह पुलिसकर्मियों के साथ थाने पहुंचा और कार सड़क किनारे खड़ी कर अंदर चला गया। आरोपी युवक अपने आधा दर्जन साथियों के साथ थाने के बाहर पहुंच गया और कार में तोड़फ़ोड़ करना शुरू कर दिया। बच्चों ने शोर मचाया, तो आरोपियों ने उन्हें भी बुरी तरह पीटा। थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed