{"_id":"57fbc7be4f1c1b112628dfce","slug":"car-riders-youths-went-on-a-rampage-on-the-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवार युवकों ने मचाया हाइवे पर उत्पात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार सवार युवकों ने मचाया हाइवे पर उत्पात
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Mon, 10 Oct 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
कार सवार युवक
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में कार सवार कुछ युवकों ने सड़क पर जमकर उत्पात मचाया। शराब के नशे में धुत कार सवारों ने दूसरी कारों पर शराब व बीयर की बोतलें भी फेंकी। जिससे कार सवारों लोगों में हड़कंप मच गया। एक वाहन चालक ने मामले की सूचना पुलिस को दी। जिस पर कार सवार युवक भागने लगे।
विज्ञापन
पुलिस व कार सवार युवकों में नोंकझोंक भी हुई। जिसके बाद कार सवार युवक भाग गए। जानकारी के अनुसार रविवार देर रात एक कार हापुड़ से गढ़ की ओर जा रही थी। जिसमें चार-पांच युवक थे। ततारपुर बाईपास के आगे कार में सवार युवकों ने अन्य कार सवारों के साथ अभद्रता करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
शराब की बोतलें भी फेंकी। इसकी सूचना एक वाहन चालक ने पुलिस को दी। सूचना पर बाबूगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस ने पीछा करते हुए कार को रोक लिया। कार सवार युवकों ने पुलिस के साथ भी अभ्रदता करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
इस दौरान मौका पाकर आरोपी कार सवार निकले। बाबगढ़ थाना प्रभारी अखिलेश कुमार का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। शिकायत के आधार पर मामले की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।