फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   car and pickup accident

Hapur News: कार से टकराकर पलटी तेज रफ्तार पिकअप

Fri, 23 Aug 2024 10:15 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 23 Aug 2024 10:15 PM IST
विज्ञापन
car and pickup accident
कुचेसर चौपला। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत बछलौता रोड पर चने से लदी तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर कार से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला अंबेडकरनगर निवासी ओमपाल शुक्रवार दोपहर हापुड़ से पिकअप में चने लादकर बीबीनगर जा रहा था। जैसे ही उसकी पिकअप बछलौता रोड पर पहुंची तो अनियंत्रित होकर सामने से आ रही कार से टकराकर पलट गई। हादसे में पिकअप चालक ओमपाल, कार मालिक स्वामी सिंह व चालक ललित निवासीगण गांव ढकौली थाना बीबीनगर जिला बुलंदशहर घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि पिकअप चालक व कार स्वामी के बीच समझौता हो गया है। दोनों ही पक्षों ने किसी भी कार्रवाई से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed