फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Captured the property by becoming the widow of the deceased

Hapur News: मृतक की विधवा बन संपत्ति पर किया कब्जा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
Captured the property by becoming the widow of the deceased
गढ़मुक्तेश्वर। गांव जनुपुरा निवासी एक महिला समेत हापुड़ तहसील में तैनात तहसील कर्मियों के खिलाफ गाजियाबाद निवासी एक युवक ने मृतक ससुर की विधवा बनाकर फर्जी प्रमाण पत्र के माध्यम से खेती की भूमि पर कब्जा कर गंगा एक्सप्रेसवे से मिले मुआवजे को हड़पने का आरोप लगाया है। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट दर्ज किए जाने के बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गाजियाबाद के बयाना निवासी मोहित त्यागी ने बताया कि उसकी शादी विजय नगर गाजियाबाद निवासी कोमल त्यागी के साथ हुई थी। कोमल के मायके में उसके पिता राजेश्वर ङ्क्षसह, मां सविता, भाई शेखर था। उनकी ङ्क्षसभावली के गांव माधापुर में खेती की भूमि है। उसने बताया कि कोमल के पिता का अपनी पत्नी से विवाद हो गया, तो वह करीब 30 साल पहले घर छोड़ कर चली गई और आज तक वापस नहीं आई हैं। उसके भाई शेखर की भी करीब 13 वर्ष पूर्व मौत हो गई, जबकि दो साल पहले ही उसकी पत्नी के पिता की भी मौत हो गई। अब कोमल के परिवार में कोई नहीं बच सका है। बताया गया है कि कोतवाली क्षेत्र के गांव जनुपुरा निवासी रश्मि नामक महिला ने तहसील कर्मियों से फर्जी दस्तावेजों को तैयार कराते हुए कोमल के पिता की विधवा होने का दावा करते हुए खेती की भूमि के दस्तावेजों में अपना नाम दर्ज कर लिया, जबकि रश्मि का अपने पति से विवाद चल रहा है और उसने न्यायालय द्वारा अपने पति से ग्रहस्थी का खर्चा भी बंधवाया हुआ है। पीडि़त का आरोप है कि आरोपी महिला ने उस भूमि को गंगा एक्सप्रेसवे में जाने के बाद वहां से मिली रकम को हड़प लिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महेंद्र ङ्क्षसह ने बताया कि एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed