{"_id":"69667fb121f7ea52a90e2ae6","slug":"candle-march-of-congress-workers-hapur-news-c-135-1-hpr1002-135568-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: मेरठ में दलित महिला की हत्या के विरोध में निकाला कैंडल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: मेरठ में दलित महिला की हत्या के विरोध में निकाला कैंडल मार्च
Tue, 13 Jan 2026 10:54 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 13 Jan 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। मेरठ के गांव में दलित महिला की हत्या के विरोध में कांग्रेसियों ने पिलखुवा में कैंडल मार्च निकाला। इसमें कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। इस मामले में दोषी पर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा है कि मेरठ में दलित समाज की महिला की निर्मम हत्या कर दी गई। जब पीड़ित परिवार से मिलने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता मेरठ पहुंचे तो उन्हें नहीं मिलने दिया गया। इस घटना के विरोध में कांग्रेस पार्टी पूरे उत्तर प्रदेश के हर जिले में कैंडल मार्च निकाल रही है।
पिलखुवा नगर अध्यक्ष रजनीश त्यागी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार में दलित समाज के लोग सुरक्षित नहीं है। उत्तर प्रदेश में कोई जनपद ऐसा नहीं है जहां दलित समाज की बहन बेटियों के साथ घटनाएं न हो रही हो। अभी हाल ही में मेरठ में दलित समाज की एक महिला की जिस तरह से निर्मम हत्या कर दी गई। उस घटना ने पूरे उत्तर प्रदेश को शर्मसार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं है।
विज्ञापन
जिला कांग्रेस महासचिव लाल बहादुर ने कहा कि जब तक दलित समाज की महिला की हत्या करने वाले खौफनाक अपराधी नहीं पकड़े जाते तब तक कांग्रेस पार्टी का कोई भी कार्यकर्ता शांत नहीं बैठेगा और अपनी आवाज को इसी तरह से भाजपा सरकार के खिलाफ उठाता रहेगा।
इससे पूर्व कांग्रेसियों ने प्रियंका गांधी का जन्मदिन केक काटकर मनाया। कैंडल मार्च में बालकृष्ण शर्मा, देवकीनंदन जाटव, मूलचंद सक्सेना, वीरेंद्र त्रिवेदी, मदन सिंह चौहान, ओंकार त्यागी, विवेक शर्मा, सुनील जाटव, मुंशी हबीब, जयपाल सिंह, आबिद सैफी, योगेश शर्मा, रोहित शर्मा, इमरान खान आदि मौजूद रहे।