{"_id":"588f59854f1c1b0b13e801cb","slug":"candidate-get-the-publicity-material","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की प्रचार सामग्री बांटता मिला निर्दलीय प्रत्याशी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की प्रचार सामग्री बांटता मिला निर्दलीय प्रत्याशी
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Mon, 30 Jan 2017 08:54 PM IST
विज्ञापन
बीजेपी
- फोटो : demo pic
उड़न दस्ते ने निर्दलीय प्रत्याशी पर आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लघंन का केस दर्ज किया है। आरोप है कि निर्दलीय प्रत्याशी भाजपा की प्रचार सामग्री बांट रहा था। भाजपा प्रत्याशी कमल सिंह मलिक के बेटे और चुनाव मैदान में
विज्ञापन
निर्दलीय किस्मत आजमा रहे सिद्धार्थ मलिक के खिलाफ गढ़ कोतवाली में आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज किया है। उड़न दस्ता इंचार्ज महेश पाठक और दरोगा जयवीर सिंह द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर में उल्लेख किया है कि
विज्ञापन
परमीशन के बिना सिद्धार्थ मलिक अपने पिता भाजपा प्रत्याशी की चुनाव प्रचार सामग्री का वितरण कर रहा था, जिन्हें अपनी कार पर भी भाजपा का झंडा लगाया हुआ था। सिद्धार्थ मलिक का कहना है कि उन पर लगाया गया आरोप पूरी तरह बेबुनियाद और राजनीतिक दवाब में उठाया गया कदम है।
विज्ञापन
परमीशन के बिना प्रचार सामग्री बांट रहे बसपा कार्यकर्ता के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। निर्वाचन आयोग के निर्देशन में गठित उड़न दस्ता इंचार्ज महेश पाठक और एसआई जयवीर सिंह ने गढ़ कोतवाली में बसपा कार्यकर्ता
आफताब पुत्र मुन्ना निवासी मोहल्ला मदरसा गढ़ के खिलाफ आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने का केस दर्ज कराया है। जिसमें उल्लेख किया है कि आफताब परमीशन के बिना प्रचार सामग्री का वितरण कर रहा था,
जिसके कब्जे से बसपा प्रत्याशी के पोस्टर वाली दस टी शर्ट और झंडे बरामद हुए हैं। आफताब का कहना है कि पुलिस-प्रशासन राजनीतिक दबाव में एक पार्टी विशेष का कार्यकर्ता बनकर काम कर रहा है, वह प्रचार सामग्री का कोई भी वितरण नहीं कर रहा था।