{"_id":"64fa057514bbacc73f0446b6","slug":"cancel-of-champaran-express-hapur-news-c-135-1-hpr1001-2737-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस हुई निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस हुई निरस्त
Thu, 07 Sep 2023 10:46 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 07 Sep 2023 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। रेलवे लाइन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस का संचालन दोबारा से निरस्त कर दिया गया है। अब नौ व दस सितंबर को टे्रन का संचालन रद्द रहेगा। इसके साथ ही सत्याग्रह एक्सप्रेस का संचालन भी 12 सितंबर तक निरस्त रहेगा।
लखनऊ रेलमंडल के गोरखपुर कैंट स्टेशन यार्ड में रीमाडलिंग व नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। जिसके चलते करीब एक दर्जन ट्रेनों का संचालन निरस्त किया गया है और अनेक ट्रेनों को मार्ग परिवर्तित किया गया है। इसमें हापुड़ रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली चंपारण सत्याग्रह व सत्याग्रह एक्सप्रेस भी शामिल है। आनंद विहार से चलकर बापूधाम मोतिहारी को जाने वाली चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस नौ सितंबर को निरस्त रहेगी। जबकि बापूधाम मोतिहारी से आनंद विहार आने वाली ट्रेन दस सितंबर को निरस्त रहेगी। इसके साथ ही रक्सौल से चलकर आनंद विहार जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस 13 सितंबर तक और रक्सौल से आनंद विहार की तरफ आने वाली ट्रेन 12 सितंबर तक निरस्त रहेगी।
रेलवे लाइन पर मरम्मत कार्य के चलते ट्रेनों के संचालन निरस्त होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। इसके साथ ही ट्रेनों के निरस्त होने से इस मार्ग पर जाने वाली ट्रेनों में बोझ बढ़ेगा। स्टेशन अधीक्षक अजब सिंह का कहना है कि गोरखपुर में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो रहा है, जिस कारण ट्रेनों का संचालन निरस्त किया गया है।