{"_id":"580a3af44f1c1b453d7035e4","slug":"can-wreak-havoc-spark","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटाखे से निकली चिंगारी मचा सकती है तबाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटाखे से निकली चिंगारी मचा सकती है तबाही
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
Updated Fri, 21 Oct 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
आतिशबाजी
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली पर जरा सी चूक सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती है। दिवाली पर पटाखे से निकली चिंगारी आग का रूप ले सकती है। ऐसे में भयंकर आग लगी तो संसाधनों की कमी सुरक्षा में बाधा बन सकती है। फायर विभाग के पास आग से निपटने के लिए कोई ठोस इंतजाम नहीं है।
विज्ञापन
हालांकि एक अतिरिक्त फायर टैंकर की मांग की जा चुकी है। जिले की आबादी लगभग 14 लाख है। जिले की सीमा काफी लंबी चौड़ी है। हापुड़ की सीमा पिलखुवा से लेकर ब्रजघाट तक लगभग साठ किलोमीटर है। जबकि किठौर बार्डर व मेरठ बार्डर की सीमा भी जिले से 30 किलोमीटर है।
विज्ञापन
ऐसी स्थिति में जनपद के किसी छोर पर आग लगने की सूचना तुरंत दी जाए तो फायर ब्रिगेड को मौके पर पहुंचने पर एक घंटा लगना तय है। तब तक सब कुछ जलकर राख हो जाएगा। ऐसे में संकरी गली में आग लगने पर हालात और खराब हो जाने की संभावना रहती है।
विज्ञापन
दिवाली पर आग की घटनाओं में बढ़ोत्तरी होने की आशंका रहती है क्योंकि एक पटाखे से निकली चिंगारी तबाही मचा सकती है। जिले में हापुड़ नगर व गढ़ में फायर स्टेशन है। इन स्टेशनों पर दो वाटर टैंकर, दो वाटर मिक्स स्माल टैंकर, दो वाटर बैग, एक हाइड्रोक्लोरिक कटर मौजूद है।
इन दोनों स्टेशनों पर एक मुख्य अग्निशमन अधिकारी, एक निरीक्षक अग्निशमन अधिकारी, एक सहायक अधिकारी, 9 लीडिंग फायर मैन, 10 ड्राइवर व 30 फायर मैन उपलब्ध हैं। पिछले वर्ष पटाखे की चिंगारी से दिल्ली रोड व बुलंदशहर रोड पर कबाड़ की दुकान में आग लग गई थी।
इसके अलावा कई गांवों में बौंगे बिटौरे जलकर राख हो गए थे। इसके अलावा पटाखा चिंगारी से कई मासूम भी मामूली रूप से झुलस गए थे। दिवाली पर आग की घटनाओं को रोकने के लिए अग्निशमन विभाग सतर्कता के दावे कर रहा है।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनिमेष सिंह का कहना है कि आग से बचाव के लिए फायर कर्मियों को सतर्कता से ड्यूटी करने की हिदायत दी गई है।
इसके अलावा नगर के रामलीला मैदान सहित अलग अलग क्षेत्रों में बिकने वाले पटाखों की दुकान पर सीज फायर सिलेंडर सहित अन्य संसाधन पूर्ण रूप से दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा एक फायर टैंकर की मांग मेरठ से की गई है। जो जल्द उपलब्ध हो जाएगा।