फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Can not open TB center-mortem house.

उद्घाटन के इंतजार में चालू नहीं हो रहा टीबी सेंटर-पोस्टमार्टम हाउस

Tue, 13 Sep 2016 07:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Tue, 13 Sep 2016 07:41 PM IST
विज्ञापन
Can not open TB center-mortem house.
चालू नहीं हो रहा टीबी सेंटर-पोस्टमार्टम हाउस - फोटो : अमर उजाला

करोड़ों रुपये की लागत से दस्तोई रोड पर बने टीबी सेंटर और पोस्टमार्टम हाउस का माननीयों के हाथों उद्घाटन नहीं होने से लोगों को लाभ नहीं मिल रहा है। 14 सितंबर को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने उद्घाटन कार्यक्रम को सुनिश्चित किया तो लोगों में राहत की उम्मीद जग थी।

विज्ञापन


लेकिन मंगलवार को कार्यक्रम फिर से स्थगित हो गया। बता दें कि कई महीने पूर्व इनका निर्माण पूरा हो चुका है। दरअसल, पहले कोठीगेट स्थित राजकीय महिला चिकित्सालय में ही टीबी सेंटर चल रहा था। यहां जगह की कमी के कारण जांच की कोई मशीनें भी मौजूद नहीं थी।
विज्ञापन


मरीजों की सुविधा के लिए शासन ने दस्तोई रोड पर 5 माह पूर्व 176 लाख रुपये की लागत से टीबी अस्पताल का निर्माण पूरा करा दिया है। लेकिन माननीयों के इंतजार में यह चालू नहीं हो पा रहा है। इससे गरीब मरीज परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, जिले के लोग सिर्फ पिलुखवा के एक मेडिकल कॉलेज में बने पोस्टमार्टम हाउस पर ही निर्भर थे। शासन ने करीब 53 लाख रुपये की लागत से अत्याधुनिक तकनीक से लैस पोस्टमार्टम हाउस का निर्माण भी दस्तोई रोड पर पूरा करा दिया है।

14 सितंबर को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री रविदास महरोत्रा के हाथों इनका उद्घाटन होना था। स्वास्थ्य अफसरों ने इसकी पूरी तैयारी कर ली थी लेकिन मंगलवार को अचानक यह कार्यक्रम स्थगित हो गया।


मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एके सिंह का कहना है कि स्वास्थ्य मंत्री का कार्यक्रम स्थगित हो गया है। शासन से दोबारा तिथि घोषित होने पर ही उद्घाटन का रस्ता साफ हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed