फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   businessmen beaten

Hapur News: बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी को पीटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Mar 2023 10:30 PM IST
विज्ञापन
businessmen beaten
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत सराफा बाजार में दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने बिस्कुट व्यापारी की पिटाई कर पैर की हड्डी तोड़ दी और फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। हापुड़ निवासी राजू की छोटी मंडी में टॉफी और बिस्कुट की दुकान है। बृहस्पतिवार सुबह वह सराफा बाजार में जा रहा था। पापड़ वाली गली के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने व्यापारी को तमंचे के बल पर रोक लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। बुरी तरह पिटाई से उसके पैर की हड्डी टूट गई। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय ने बताया कि बदमाश सीसीटीवी में कैद हुए हैं, उनकी पहचान की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed