फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   buses are being taken out with no entry Due to diversion implemented for security of Kartik fair in Garh

Garh Ganga Mela 2023: डायवर्जन में उगाही का खेल, 500 रुपये में टूट रहे नियम; पुलिस पर उठ रहे सवाल

Sat, 25 Nov 2023 07:26 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 25 Nov 2023 07:26 PM IST
सार

गढ़ में कार्तिक मेले की सुरक्षा को लेकर लागू डायवर्जन में बसें नो एंट्री से निकाली जा रही हैं। पैसे नहीं देने पर दूसरी बस को अन्य मार्ग से निकाला जा रहा है। जिसके बाद पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं। इसके अलावा श्रद्धालुओं से भी मारपीट के मामले कम नहीं हो रहे हैं।

विज्ञापन
buses are being taken out with no entry Due to diversion implemented for security of Kartik fair in Garh
ट्रैफिक डायवर्जन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कार्तिक मेले की सुरक्षा को लेकर लागू डायवर्जन में उगाही का खेल चल रहा है। बसें नो एंट्री से निकाली जा रही हैं। गढ़ स्याना चौपला के पास डायवर्जन स्थल का ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ है। इसमें बस का सहायक 500 रुपये देकर बस निकाले जाने की बात कह रहा है, जबकि दूसरी बस को पुलिस ने गढ़ की ओर से होकर निकलवाया।

विज्ञापन

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को दुरस्त रखने के लिए पुलिस के अफसरों ने डायवर्जन का प्लान तैयार किया था। इसमें नो एंट्री में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंध किया गया। हाईवे किनारे ट्रकों की लंबी कतारें देखी जा सकती हैं। लेकिन नियमित तौर पर चलने वाली अधिकांश डग्गामार बसों पर इस डायवर्जन का कोई असर नहीं है, क्योंकि उन्हें बस नो एंट्री से होकर निकालना आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गढ़ स्याना चौपला के पास हाईवे की एक वीडियो वायरल हो रही है। इसमें एक बस को कुछ देर तक बेरिकेडिंग पर रोका जाता है, कुछ ही देर में बस को नो एंट्री में प्रवेश दिला जाता है। वीडियो में पूरा घटनाक्रम कैद है, बस का एक सहायक दौड़ता हुआ बताता है कि 500 रुपये देकर बस को यहां से निकलवाया है।

जबकि ऐसी ही एक दूसरी बस को पुलिस कर्मियों ने ब्रजघाट की ओर नहीं जाने दिया, बल्कि नीचे गढ़ की ओर चलता कर दिया। ऐसे में मेले की सुरक्षा और अधिकारियों के डायवर्जन प्लान पर सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन

मामले की जांच कर होगी कार्रवाई
मामला फिलहाल जानकारी में नहीं आया है, पूरे प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। नियमों को तोडऩे वालों पर कार्रवाई होगी।-- आशुतोष शिवम, सीओ गढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed