फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Bulldozer runs on land surrounded for lawyers' chamber, ruckus

Hapur News: वकीलों की चैंबर के लिए घेरी गई जमीन पर चला बुलडोजर, हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer runs on land surrounded for lawyers' chamber, ruckus
हापुड़। पुरानी कोर्ट में संचालित कुछ अस्थाई न्यायालयों के पास कुछ अधिवक्ताओं ने अपने अस्थाई चैंबर बना लिए। जबकि कुछ ने यहां पक्का निर्माण शुरू कर दिया। इसके बाद प्रशासनिक आदेशों पर बुलडोजर ने इसका ध्वस्तीकरण शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे अधिवक्ताओं ने हंगामा कर दिया। मौके पर मौजूद एडीएम व अन्य अधिकारियों ने अतिक्रमण हटाने का समय देकर फिलहाल कार्रवाई को रोक दिया है।
विज्ञापन

जिला न्यायालय के नए भवन का निर्माण न होने के कारण पुरानी कलक्ट्रेट में कुछ कोर्ट का संचालन शुरू हुआ है। इसके कारण आसपास के क्षेत्र में अधिवक्ताओं ने भी अस्थाई चैंबरों का निर्माण कर लिया है। जबकि कुछ ने अस्थाई रूप से नींव भरने का कार्य शुरू कर दिया। शनिवार को एसडीएम ने इसका निरीक्षण करने के बाद ध्वस्तीकरण के निर्देश दिए थे। रविवार को बुलडोजर ने घेरे गए स्थानों को ध्वस्त करना शुरू कर दिया। इसके बाद अधिवक्ता मौके पर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर एडीएम संदीप कुमार, एसडीएम सुनीता सिंह और सीओ स्तुति सिंह भी मौके पर पहुंच गई और अधिवक्ताओं को समझा बुझाकर शांत किया। अधिकारियों ने कहा कि स्थाई निर्माण कतई भी बर्दास्त नहीं किया जाएगा। इसलिए यह कार्रवाई की गई है। फिलहाल कार्रवाई को रोककर स्थाई निर्माण हटाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed