{"_id":"581220574f1c1b3924bc46fa","slug":"btc-enter-name-candidate-fraud","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीटीसी में प्रवेश देने के नाम पर अभ्यर्थी से धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीटीसी में प्रवेश देने के नाम पर अभ्यर्थी से धोखाधड़ी
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Thu, 27 Oct 2016 09:52 PM IST
विज्ञापन
फ्राड
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान हापुड़ में काउंसलिंग के दौरान कालेज आवंटित होने और फीस जमा कराने के बाद अभ्यर्थी को प्रवेश निरस्त होने की बात कह घर भेजा जा रहा है। इस मामले में बरेली निवासी एक आरक्षित श्रेणी की अभ्यर्थी ने डीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
इससे पूर्व भी इस तरह के कई मामले प्रकाश में आ चुके हैं। कालेज प्रबंधन पर 25 हजार रुपये मांगने का भी आरोप लगाया गया है।बरेली के नथपुरा गांव निवासी विमलेश ने बताया कि हापुड़ और गाजियाबाद में बीटीसी की रिक्त सीटों पर प्रवेश पाने के लिए उसने 12 अगस्त को डायट में काउंसलिंग कराई थी।
विज्ञापन
पांचवीं कट ऑफ में मेरिट में आने पर उसने डायट में 41 हजार रुपये का डिमांड ड्राफ्ट व मूल शैक्षिक प्रमाण पत्र जमा करा दिए थे। उसे गाजियाबाद का एक कालेज प्रवेश के लिए आवंटित किया गया था।
विज्ञापन
आरोप है कि संबंधित कालेज में प्रवेश की तमाम प्रक्रिया पूरी होने के बाद अचानक कालेज प्रबंधन ने उनसे 25 हजार रुपये जमा करने को कहा, साथ ही पैसे जमा न कराने पर अन्य अभ्यर्थी को प्रवेश दिए जाने की बात कही गई।
पीड़िता ने इसकी शिकायत डायट में भी की, लेकिन इससे पूर्व ही उसके स्थान पर अन्य अभ्यर्थी को प्रवेश दे दिया गया और उसका प्रवेश निरस्त कर दिया गया। बृहस्पतिवार को पीड़िता ने डीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग उठाई है।