फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   BSP leader Ehtesham Qureshi died in a road accident

Hapur: बसपा नेता एहतेशाम कुरैशी की सड़क हादसे में मौत, नमाज पढ़ने के बाद सड़क पार करते समय हादसा

Fri, 28 Apr 2023 10:58 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 28 Apr 2023 10:58 PM IST
सार

तक मूल रूप से मुरादाबाद में गलशहीद थाना क्षेत्र में असालतपुरा के रहने वाले थे। वह मुरादाबाद से नोएडा जाने की बात कहकर घर से निकले थे। रास्ते में वह नमाज पढ़ने के लिए रुके थे।

विज्ञापन
BSP leader Ehtesham Qureshi died in a road accident
बसपा नेता की सड़क हादसे में मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे नौ स्थित गांव अठसेनी में मुरादाबाद शहर विधानसभा सीट से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके बीएसपी नेता एहतेशाम कुरैशी सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। हादसे में घायल बीएसपी नेता को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उनकी उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बसपा नेता एहतेशाम कुरैशी नेशनल हाईवे 9 के गांव अठसेनी में मस्जिद में जुमे की नमाज को लेकर गए थे। नमाज पड़कर जैसे ही सड़क पार करने लगे तभी किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि शिनाख्त के बाद उनके परिजनों को सूचना दी गई। मृतक मूल रूप से मुरादाबाद में गलशहीद थाना क्षेत्र में असालतपुरा के रहने वाले थे। वह मुरादाबाद से नोएडा जाने की बात कहकर घर से निकले थे। रास्ते में वह नमाज पढ़ने के लिए रुके थे। बसपा नेता की एक्सीडेंट में मौत की जानकारी मिलते ही उनके परिजन और समर्थक बदहवास हालत में दौड़कर हापुड़ अस्पताल पहुंचे। गढ़मुक्तेश्वर सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में बसपा नेता घायल हो गए थे। सूचना मिलते ही हाइवे की गाड़ी को भेजकर घायल को उपचार के लिए हापुड के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed