फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Bravery shown student, protesting prison robber

छात्रा ने दिखाई बहादुरी, विरोध कर पकड़वाए लुटेरे

Mon, 12 Dec 2016 09:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Mon, 12 Dec 2016 09:59 PM IST
विज्ञापन
Bravery shown student, protesting prison robber
लुटेरे - फोटो : Demo Pic

गुलावठी से ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही साइकिल सवार बीएससी की एक स्टूडेंट की जांबाजी से लूटपाट करने वाले बदमाशों को राहगीरों ने धर दबोचा। धुनाई करने के बाद उन्हें पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन


ग्राम पारपा की एक स्टूडेंट दोपहर एक बजे अपनी साइकिल पर भटौना-इकलैडी मार्ग से होकर गांव लौट रही थी। जब वह भूडिया के रास्ते पर पहुंची तो उसको अकेली देख दो बदमाशों ने रोककर  उससे कुंडल लूटने चाहे।
विज्ञापन


छात्रा साहस दिखाते हुए बदमाशों से भिड़ गई और शोर मचा दिया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे ग्रामीणों और खेतों में काम कर रहे किसानों ने दौड़कर दोनों बदमाशों को धर दबोचा। लोगों ने उनकी जमकर धुनाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों सालेपुर कोटला गांव के रहने वाले हैं। ग्रामीणों के अनुसार बदमाश कई दिन से जंगल में महिलाओं से जेवरात लूुटने की फिराक में घूम रहे थे। सपनावत चौकी प्रभारी सतवीर सिंह ने बताया कि आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। मामला लूटपाट का नहीं, छेड़खानी का है। इसमें आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed