फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   boy suicide

Hapur News: सिर में गोली लगा मिला युवक का शव, आत्महत्या की आशंका

Fri, 02 May 2025 10:22 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 02 May 2025 10:22 PM IST
विज्ञापन
boy suicide
पिलखुवा। थाना क्षेत्र के मोहल्ला चंडी मंदिर जाटों वाली मंढैय्या में युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। युवक का सिर में गोली लगा हुआ शव मकान के बाहरी कमरे में पड़ा मिला है। पुलिस शव के पास से एक तमंचा व कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस आत्महत्या की आशंका जता रही है।
विज्ञापन


सीओ अनीता चौहान ने बताया कि शुक्रवार की रात साढ़े आठ बजे पुलिस को मोहल्ला निवासी हिमांशु (26) के द्वारा सिर में गोली मारकर आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। सूचना पर वह थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। यहां मकान में बाहरी कमरे में हिमांशु का शव पड़ा मिला था। हिमांशु के सिर में गोली गली थी। शव के पास एक तमंचा व कई कारतूस भी पड़े मिले थे। बताया जा रहा है कि गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। थे। हिमांशु आपराधिक किस्म का युवक था। जिस पर कई मुकदमे भी दर्ज थे। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच कर रही है। सीओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed