{"_id":"681e326ef074b5e6c2026e4b","slug":"boy-shot-hapur-news-c-135-1-hpr1001-124163-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: मामूली कहासुनी में युवक को मारी गोली, मेरठ रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: मामूली कहासुनी में युवक को मारी गोली, मेरठ रेफर
Fri, 09 May 2025 10:20 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 09 May 2025 10:20 PM IST
विज्ञापन
बाबूगढ़। थाना क्षेत्र के गांव छपकौली में मामूली कहासुनी में दो युवकों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को गढ़ रोड स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
गांव निवासी पंकज शुक्रवार की रात लगभग साढ़े आठ बजे किसी काम से गांव स्थित चौराहे पर गया था। इसी बीच गांव के दो युवकों ने उसे रोक लिया। बताया जा रहा है कि पंकज की आरोपियों से कहासुनी हो गई थी। इससे आक्रोशित एक आरोपी ने पंकज को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। सूचना पर थाना प्रभारी विजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को गढ़ रोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि घटना के संबंध में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।