{"_id":"667070e95ed541f39d0c2eaa","slug":"boy-found-dead-in-his-house-hapur-news-c-138-1-pkw1001-103214-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: संदिग्ध परिस्थिति में युवक का मिला शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: संदिग्ध परिस्थिति में युवक का मिला शव, हत्या की आशंका
Mon, 17 Jun 2024 10:52 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 17 Jun 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
पिलखुवा। मोहल्ला गढ़ी किशनगंज नई आबादी स्थित घर में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के शरीर पर चोट के निशान थे। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के सही कारणों का पता चलने की बात कर रही है।
मृतक के भाई इमरान ने बताया कि मृतक सूखा नशा करने का आदी था। वह बेरोजगार था। मृतक के शरीर पर चोट के निशान हैं, जिससे उसकी हत्या करने की आशंका है। उसने बताया कि माता-पिता की मौत हो चुकी है। छह वर्ष पूर्व भाई इकलाब की भी हत्या हो चुकी है। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि अभी तक जांच से पता चला है कि मृतक मंदबुद्धि होने के साथ नशे का आदी था। वह कई दिन तक खाना नहीं खाता था। मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण को पता चल पाएगा। इस बाबत अभी तक थाने पर तहरीर नहीं दी गई है।