{"_id":"6606e4e31712239fe90beab5","slug":"boy-died-in-shop-hapur-news-c-135-1-hpr1001-109127-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: ऑटो पार्ट्स की दुकान में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: ऑटो पार्ट्स की दुकान में युवक की मौत
Fri, 29 Mar 2024 09:27 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 29 Mar 2024 09:27 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। फ्री गंज रोड स्थित जिला पंचायत की मार्केट में ऑटो पार्ट्स की दुकान में काम करते वक्त एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। दुकान मालिक तुरंत युवक को स्थानीय अस्पताल में ले गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि नगर के मोहल्ला राजीव विहार निवासी रोहित (23) फ्री गंज रोड के जिला पंचायत मार्केट स्थित एक ऑटो पार्ट्स की दुकान पर कार्य करता था। शुक्रवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे वह दुकान में काम कर रहा था। इस दौरान संदिग्ध परिस्थिति में उसकी मौत हो गई। दुकान मालिक ने युवक को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रोहित की मौत की खबर पर परिजन मोहल्लेवासियों के साथ अस्पताल पहुंचे। यहां परिजनों को रो रोकर बुरा हाल था। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।