{"_id":"66292e6143e3667ca508157d","slug":"boy-died-in-an-accident-hapur-news-c-135-1-hpr1001-109902-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: वाहन की टक्कर से युवक की मौत, भाई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: वाहन की टक्कर से युवक की मौत, भाई घायल
Wed, 24 Apr 2024 09:38 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 24 Apr 2024 09:38 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के अंतर्गत निजामपुर एनएच-9 बाईपास पर अज्ञात वाहन ने गंगा स्नान कर घर लौट रहे बाइक सवार दो भाइयों में टक्कर मार दी। इसमें एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया और परिजनों को सूचना दी।
जिला गाजियाबाद के साहिबाबाद के मोहल्ला डिफेंस कालोनी निवासी विनीत (23) पुत्र अनार सिंह अपने छोटे भाई आकाश (22) के साथ बुधवार की सुबह करीब सवा सात बजे बाइक से गंगा स्नान कर घर लौट रहा था। जैसे ही उनकी बाइक निजामपुर एनएच-9 बाईपास पर पहुंची तो अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें विनीत की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद उनके परिजनों को सूचना दी।
मृतक के जीजा बब्लू ने बताया कि विनीत चार भाई बहनों में पहले नंबर का और अविवाहित था। वह अपनी कार को किराए पर चलाता था। विनीत की मौत की खबर से उसकी मां रजनी का रो रोकर बुरा हाल था। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मातम में बदल शादी की खुशियां
बारह वर्ष पहले विनीत के पिता की मृत्यु हुई थी। पिता की मौत के बाद विनीत पर बहन की शादी करने की जिम्मेदारी थी। उसने यह जिम्मेदारी बखूबी निभाई भी। दो दिन पूर्व उसकी बहन की शादी हुई थी। उसने धूमधाम के साथ अपनी बहन की शादी की। पूरे परिवार में खुशियों का माहौल था। लेकिन विनीत की मौत की खबर जैसे ही घर पहुंची तो घर और रिश्तेदारियों में मातम पसर गया।