फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   boy died in accident

Hapur News: सड़क हादसे में युवक की मौत

Mon, 16 Oct 2023 10:40 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 16 Oct 2023 10:40 PM IST
विज्ञापन
boy died in accident
धौलाना। थाना क्षेत्र के अन्तर्गत मसूरी-गुलावठी मार्ग पर देहरा झाल के पास सोमवार देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से क्षेत्र के गांव नंदपुर निवासी अनुज (26) पुत्र किरनपाल की मौत हो गई। अनुज यूपीएसआईडीसी क्षेत्र स्थित फैक्टरी से ड्यूटी कर वापस लौट रहा था। मौके से मिले कागजों के आधार पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन


गांव नंदपुरा निवासी अनुज यूपीएसआईडीसी क्षेत्र स्थित फैक्टरी में नौकरी करता था। सोमवार देर शाम वह बाइक पर सवार होकर ड्यूटी खत्म कर अपने घर लौट रहा था। जब वह मसूरी-गुलावठी रोड पर देहरा झाल के पास पहुंचा तो एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सडक़ पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार देहरा झाल के आसपास पहले भी हादसे हुए हैं। हाल ही में यहां एक युवक की मौत हुई थी। थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार बिष्ट का कहना है कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। वाहन की भी तलाश की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed