फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   border seal due to election

Hapur News: जिले की सीमाएं सील, संदिग्ध वाहनों की हो रही जांच

Fri, 26 Apr 2024 12:20 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 26 Apr 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
border seal due to election
हापुड़। लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के लिए आज जिले में मतदान होना है। इसके मद्देनजर पुलिस ने जिले की सीमाओं को सील कर दिया है। पुलिस सीमाओं पर संदिग्ध वाहनों व लोगों पर पैनी नजर बनाए हुए है। वहीं, खुफिया विभाग की टीम भी सक्रिय कर दी गई हैं। पुलिस अधिकारियों दावा है कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराया जाएगा।
विज्ञापन


जिला पुलिस ने लोकसभा चुनाव के लिए मतदान को लेकर जिले की सीमाओं पर सतर्कता बढ़ा दी है। पुलिस अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को कड़े निर्देश दिए हैं कि संदिग्ध वाहनों व लोगों पर कड़ी निगाह रखी जाए। किसी भी हालत में आपत्तिजनक वस्तु जिले में प्रवेश न कर पाएं। जिलेभर में पुलिस ने 23 स्थानों पर बैरियर लगवाकर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया है। इन सीमाओं पर 14 पिकेट चेकिंग के लिए लगवाई गई हैं। पुलिस ने जिलेभर के विभिन्न होटलों की जांच कर यहां रुकने वाले लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। इसके अलावा रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, भीड़भाड़ वाले इलाकों के साथ -साथ बाजारों में भी पुलिस गश्त कर रही है।
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। जिले की सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। संदिग्ध लोगों और वाहनों की लगातार चेकिंग के निर्देश दे दिए गए हैं। मतदाताओं को किसी तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े, इसके लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed