फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   boiler volv leak

Hapur News: फैक्टरी में बॉयलर का वाल्व लीक होने से तीन मजदूर झुलसे

Mon, 10 Mar 2025 09:56 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 10 Mar 2025 09:56 PM IST
विज्ञापन
boiler volv leak
धौलाना। सोमवार सुबह औद्योगिक क्षेत्र यूपीएसआईडीसी के फेज वन स्थित फैक्टरी में अधिक प्रेशर और तापमान के कारण बॉयलर में लीकेज हो गया, जिसके कारण तीन मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने पर घायलों को हायर सेंटर रैफर किया गया है।
विज्ञापन

कर्मचारियों के अनुसार यूपीएसआईडीसी चौकी अंतर्गत फेज वन, 99, 100 में संचालित कृष्णा आर्गेनिक में काम करने के दौरान बायलर का वाल्व लीक हो गया। जिसके चलते प्रेशर से निकलने वाले पानी और गैस के दबाव के कारण मजदूरों में भगदड़ मच गई। मजदूरों के अनुसार वाल्व लीक होने से स्थिति अनियंत्रित हो गई। जैसे ही बॉयलर के प्लेटफार्म से कूद कर जाने लगे तो तीन मजदूर बुरी तरह से झुलस गए। दूसरे मजदूरों ने हादसे की सूचना कंपनी प्रबंधन को दी। आनन-फानन में मजदूरों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत में दो मजदूरों को हायर सेंटर रैफर किया गया है। घायल मजदूर किरण पाल पुत्र स्वराज जाटव, निवासी हरसिंहपुर थाना हाफिजपुर, ऋषिपाल शर्मा निवासी दादरी गौतमबुद्धनगर व पंकज पुत्र बीरपाल मौर्या निवासी गांव पिपरी जनपद शाहजहांपुर बताए गए हैं। दोपहर बाद फैक्टरी में नायब तहसीलदार अमर पाल सिंह, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, मुख्य अग्नि शमन अधिकारी, जिला उद्योग केंद्र समेत अन्य विभागीय अधिकारी जांच करने पहुंचे। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि अभी तक मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, कंपनी संचालक व प्रबंधक से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। बता दें कि गत वर्ष सेंट्रा मैक्स प्राइवेट लि. में बॉयलर फटने से कुछ मजदूर घायल हो गए थे। इसमें राजा हेमब्रहम नाम के मजदूर की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed