{"_id":"570d21a34f1c1b32074a6ac0","slug":"board-s-evaluation","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज पूरा होगा बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज पूरा होगा बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 12 Apr 2016 09:56 PM IST
विज्ञापन
evaluation
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य बुधवार को पूरा कर लिया जाएगा। जिले में बने दोनों मूल्यांकन केंद्रों पर मंगलवार तक 90 फीसदी कॉपियों का मूल्यांकन हो चुका है।
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन के लिए जिले के एसएसवी इंटर कॉलेज और पिलखुवा के मारवाड़ इंटर कॉलेज को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया था। एसएसवी इंटर कॉलेज में हाईस्कूल तो मारवाड़ इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की कॉपियों का मूल्यांकन किया जा रहा है।
विज्ञापन
बता दें कि जिले में हाईस्कूल की 1.36 लाख व इंटरमीडिएट की करीब 1.15 लाख कॉपियों का मूल्यांकन होना था। दोनों केंद्रों पर मूल्यांकन का कार्य 90 फीसदी पूरा कर लिया गया है। बुधवार तक मूल्यांकन केंद्र प्रभारी हर हाल में मूल्यांकन का कार्य पूरा कर लेने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक बीके शर्मा ने बताया कि बोर्ड के निर्देश पर 13 अप्रैल तक बोर्ड परीक्षाओं का मूल्यांकन पूरा कर लिया जाएगा। इस संबंध में मूल्यांकन केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं।