{"_id":"57dd561d4f1c1b0c32d487f5","slug":"black-out-in-four-hours-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार घंटे जिले में रहा ब्लैकआउट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार घंटे जिले में रहा ब्लैकआउट
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Sat, 17 Sep 2016 08:11 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : demo pic
सिंभावली बिजलीघर पर रिपेयरिंग कार्य के चलते शनिवार सुबह दो घंटा तक हापुड़ डिवीजन के 14 बिजलीघर बंद रहे। इससे पहले दो घंटे की कटौती से भी जिलेभर में यह समस्या बनी रही, जिससे जिले में हाहाकार मचा रहा। आपूर्ति के समय ही बिजलीघरों पर मरम्मत कार्य किए जाने से लोगों में रोष है।
विज्ञापन
सिंभावली स्थित 220केवीए क्षमता के बिजलीघर से हापुड़ डिवीजन के करीब 40 हजार उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति दी जाती है। इस बिजलीघर पर आए दिन मरम्मत कार्य के चलते डिवीजन की आपूर्ति बाधित पड़ी रहती है।
विज्ञापन
शनिवार सुबह 9 बजे इस बिजलीघर पर मरम्मत कार्य शुरू किया गया। ऐसे में 2 घंटे तक डिवीजन के 14 बिजलीघर बंद पड़े रहे। इससे पूर्व सुबह 6 बजे लखनऊ कंट्रोल से कटौती कर दी गई थी। जिलेभर में यह कटौती दो घंटे तक जारी रही।
विज्ञापन
सुबह करीब 8 बजे आपूर्ति सुचारू हो सकी। आधा घंटे बाद फिर से डिवीजन क्षेत्र की आपूर्ति गुल हो गई। उपभोक्ताओं का आरोप था कि निगम अफसर नियमित कटौती के समय तो मरम्मत कार्य कराते नहीं हैं। आपूर्ति मिलने के समय मरम्मत कार्य कराते हैं,
ऐसे में उन्हें जरूरी कार्य निपटाने में बेहद परेशानी का सामना करना पड़ता है। सुबह 10.30 बजे आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
सिंभावली बिजलीघर पर मरम्मत कार्य के चलते बाबूगढ़, पटना मुरादपुर, लालपुर, वझीलपुर, रामपुर रोड, उबारपुर, दिल्ली रोड, टाउन हॉल, मोदीनगर रोड, धीरखेड़ा, जसरूपनगर, किल्हौड़ा, आनंद विहार, प्रीत विहार।
अधिशासी अभियंता पीके गौतम का कहना है कि भविष्य में डिवीजन के बिजलीघरों की आपूर्ति प्रभावित न हो सके। इस उद्देश्य से सिंभावली बिजलीघर में मरम्मत कार्य पूरा कराया जा रहा है। उपभोक्ताओं को अच्छी आपूर्ति दिलाई जा रही है।