{"_id":"584c30624f1c1b243444adc1","slug":"bku-shout-again-filled-with-cane-payment","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना भुगतान को लेकर भाकियू ने फिर भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना भुगतान को लेकर भाकियू ने फिर भरी हुंकार
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Sat, 10 Dec 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
गन्ना भुगतान
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकाया गन्ना मूल्य न मिलने और क्षेत्र की समस्याओं का निराकरण न होने पर भाकियू मंगलवार को तहसील मुख्यालय का घेराव कर धरना प्रदर्शन करेगी। कैंप कार्यालय पर शनिवार को भाकियू की मीटिंग हुई,
विज्ञापन
जिसमें बकाया पेमेंट न होने, मंहगाई के अनुरूप गन्ना रेट में बढ़ोतरी न होने और डार्क जोन घोषित होने से नए नलकूपों की मंजूरी न मिलने का मुद्दा छाया रहा। दिनेश खेड़ा ने कहा कि अपने ही गन्ने का पेमेंट न मिल पाने से किसान बुरी तरह परेशान हैं,
विज्ञापन
जिन्हें बैंकों में नई करेंसी की किल्लत दूर न होने से आर्थिक तंगी में ब्याज पर कर्ज लेने को भी मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि महंगाई तेजी से बढ़ रही है, इसके बाद भी चार साल बाद गन्ना रेट में महज 25 रुपये कुंतल की बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन
यह किसी भी रूप में उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि बकाया पेमेंट की अदायगी, गन्ना रेट में बढ़ोतरी और जनपद को डार्क जोन से बाहर निकलवाने जैसी मांगों को लेकर मंगलवार को तहसील मुख्यालय का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।